रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में चावल घोटाले में राज्य सरकार ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस संबंध में 16 जिलों के कलेक्टर्स को पत्र जारी किया गया है। खाद्य विभाग के आयुक्त कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आरोप है कि बीजेपी के शासन काल में प्रदेश स्तर पर अरबों का चावल घोटाला हुआ है। कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार बीजेपी पर आरोप लगाती रही है। अब इस संबंध में खाद्य विभाग ने जांच के लिए आदेश जारी कर दिया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में चावल घोटाला मामले में कार्रवाई का निर्देश, 16 जिलों के कलेक्टर्स को पत्र जारी


