सहयोग एक सामाजिक संस्था का 15वाँ छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 संपन्न


सहयोग एक सामाजिक संस्था का 15वाँ छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 संपन्न
आज दिनांक 26 जून 2026, शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वृंदावन हॉल में छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कुल 88 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संत श्री उदय शादानी जी के करकमलों से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमर चंदनानी, राजू भाई तारवानी, मनोहर चंदनानी एवं शंकरलाल दानवानी द्वारा भी बच्चों को सम्मान प्रदान किया गया।
सहयोग एक सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी के नेतृत्व में संस्था का यह 15वाँ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीया मूलचंदानी, सिमरन चावला, प्राची खेमानी, रीना तलरेजा, महेश खिलनानी, अंकित रोहरा एवं समस्त महिला विंग का विशेष सहयोग रहा।
समारोह में सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान प्राची खेमानी एवं रीना तलरेजा ने बच्चों से संवाद किया और उनके भविष्य, करियर तथा सपनों को लेकर चर्चा की। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार और लक्ष्य साझा किए। यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि बच्चों को स्वयं अपनी सोच और सपनों को मंच पर व्यक्त करने का अवसर दिया गया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की इच्छाओं और रुचियों को समझना चाहिए। विशेष रूप से 12वीं के बाद बच्चों को अपनी पसंद और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।
महिला विंग की ओर से दीया मूलचंदानी ने बच्चों को संदेश दिया कि जीवन में जो भी कार्य करें, उसे पूरी शिद्दत, मेहनत और ईमानदारी से करें, क्योंकि शिद्दत से किए गए कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बच्चों को खूब तरक्की करने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सहयोग एक सामाजिक संस्था द्वारा विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनकी इच्छाओं, सपनों और भविष्य की योजनाओं को समझने का भी प्रयास किया गया। इसी क्रम में चंदर देवानी एवं दीया मूलचंदानी द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।
संपूर्ण हॉल खचाखच भरा हुआ था। विद्यार्थियों के परिवारजन, मित्र एवं समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया तथा कहा कि सहयोग एक सामाजिक संस्था निरंतर समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और अपने 15 कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *