*श्रीमद भागवत कथा के आयोजन को लेकर विभिन्न समाज प्रमुखों की हुई बैठक, विशाल कलश यात्रा निकालने का निर्णय*

*श्रीमद भागवत कथा के आयोजन को लेकर विभिन्न समाज प्रमुखों की हुई बैठक, विशाल कलश यात्रा निकालने का निर्णय*


रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन द्वारा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा के आयोजन को लेकर आज रविवार को विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में संपन्न हुई, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गुप्ता,अग्रवाल, माहेश्वरी, खंडेलवाल, जैन, साहू, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें कथा प्रारंभ के प्रथम दिन प्रातः 9 बजे विशाल कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर इंडोर स्टेडियम पहुंचेगी, इस दौरान ढोल, बैंड पार्टी, राउत नाचा के साथ भगवान राधा–कृष्ण की सजीव झांकी प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम को सरल मोदी, गोकुलदास डागा, विजय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,कृतिका जैन, संतोष शुक्ला, संजय चौधरी, सतीश मिश्रा, रेखा साहू ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष साहू, मनमोहन अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, राजीव अवस्थी, अशोक गुप्ता,नवीन लोढ़ा, सुब्रत घोष, रोशनी मिश्रा, विनोद अग्रवाल, अशोक जैन, विजय सांखला, योगेश चांडक, अजय सोनी, ममता सोनी, रश्मि साहू, नीलिमा साहू, मुकेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन शिवरतन गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *