*दुर्ग स्थित इंदिरा मार्केट के ‘जलाराम लॉज’ में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम की सयुंक्त कार्यवाही*

*दुर्ग स्थित इंदिरा मार्केट के ‘जलाराम लॉज’ में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम की सयुंक्त कार्यवाही*



दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवती और तीन ग्राहकों को अरेस्ट किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। लोगों को गुमराह करने के लिए नीचे आइसक्रीम पार्लर संचालित हो रहा था। जबकि मकान के ऊपरी हिस्से में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आइसक्रीम पार्लर की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद रविवार को कोतवाली टीम ने एसीसीयू के साथ मिलकर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। देह व्यापार का संचालन कोतवाली थाना क्षेत्र में हो रहा था। पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है पुलिसपुलिस टीम की जांच में सामने आया है कि जिस भवन में कार्रवाई हुई। उसके नीचे मिठाई और आइसक्रीम पार्लर संचालित होती थी, जबकि ऊपर बने लॉज में देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा अंदर मौजूद तीन युवतियों और तीन ग्राहकों से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार का संचालन कब से हो रहा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी।आपत्तिजनक सामग्री जब्तसूत्रों के अनुसार, मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और जांच के लिए सुरक्षित रखा है। बरामद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आधिकारिक जानकारी शेयर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *