अमित जोगी की पुनः जेल वापसी हुई फैसला सुरक्षित रखा गया ….

अमित जोगी को फिर से जेल भेज दिया गया है। सेशंस कोर्ट में कार्यवाही के बाद उन्हें फिर से पेंड्रा उप जेल वापस भेज दिया गया। इससे पहले सेशंस कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। अमित जोगी ने अपने जमानत की खुद पैरवी की। इस दौरान उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने पूरी कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जिन दस्तावेजों के आधार उन पर आरोप लगाये गये हैं और अपराध दर्ज करायी गयी है, दरअसल वो प्रमाण पत्र को कहीं जमा ही नहीं कराया गया था।
इससे पहले लोवर कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज अमित जोगी ने अपनी जमानत की याचिका सेशंस कोर्ट में लगायी थी। करीब एक घंटे तक चले बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इधर कोर्ट में सुनवाई के बाद अमित जोगी को फिर से कोर्ट से जेल भेज दिया गया। अमित जोगी को प्रोटक्शन वारंट पर जेल से कोर्ट लाया गया था। अमित जोगी पर गलत नागरिकता बताने का आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *