उरला थाना:- नाबालिग से रेप आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता और उसके परिजनो ने आरोपी युवक को पूर्व मे समझाइश भी दी थी | इसके बाद आरोपी पीड़िता को घर में अकेला देख आज उसके साथ दुष्कर्म किया | पीड़िता ने यह आपबीती घर वालो को बताई । इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने उरला थाने जा कर शिकायत दर्ज कराई ।
दरअसल मामले की शुरुआत कुछ रोज पहले से हो चुकी थी। आरोपी कई दिनों से नाबालिग के पीछे हाथ धोकर पड़ा था । युवती के द्वारा बार बार समझाइस देने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था ।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उरला निवासी आरोपी कुलेश भारती उर्फ टिल्लू को पुलिस हिरासत मे ले लिया है ।पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *