दंतेवाड़ा में जोगी कांग्रेस को करारा झटका

दंतेवाड़ा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. को दंतेवाड़ा में करारा झटका लगा है। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने वाली जनता कांग्रेस की दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। जनता कांग्रेस के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष बबलू सिद्दीकी सहित पदाधिकारी जोगी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि उपचुनाव के समय कांग्रेस ने जनता कांग्रेस का सफाया कर बड़ा धमाका किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *