आज गुरुवार 29 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे के करीब नेहरु युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवीलाल ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर आशा देवी मंदिर के मुख्य दरबार(गगरेट )के पास मीठे पानी की छबील लगाई और राहगीरों को मीठा पानी बनाया। इस अवसर पर देवीलाल ने कहां कि कुलदीप सिंह राठौर एक सामान्य परिवार से निकल कर आज वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कुलदीप सिंह राठौर पहले व्यक्ति हैं जो सबसेे ज्यादा समय तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर कार्य करकेे पार्टी को मजबूत करते रहे हैं और मौजूदा समय में हिमाचल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है जो कि जो हमारे लिए फक्र की बात है और आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभाली है तब से अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को तरहित दी जा रही है जिससे प्रदेश के युवाओं में नया रक्त संचार हुआ है इस अवसर पर नेहरु युवा मंडल के पदाधिकारियों ने मिलकर शपथ ली की भविष्य में कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा ताकि युवा वर्ग उनके द्वारा चलाए गए मार्ग का अनुसरण कर सके। इस अवसर पर कंवर सिंह सरदार गुरमीत सिंह ,रोहित शर्मा ,सचिन कुमार ,रुद्रांश ,मलकीत सिंह ,सुरजीत सिंह ,नरेंद्र कुमार शिवकुमार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे ।
देवीलाल ने प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के जन्मदिन पर मीठे पानी की छबील लगाई

