संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा पोष्टिक भोजन वितरण कार्य किया गया

मानवीय मूल्यों के आधार निःस्वर्थ सेवाभाव की दृष्टि से संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संकल्प लेते हुए पूरे वर्षाकाल ऋतू में निरंतर रूप से गरीब, ज़रूरतमंदों, बेसहारों को किये जा रहे भोजन वितरण कार्य के 02 माह पूर्ण करते हुए आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, मेकाहारा अस्पताल चौक में दोपहर का पोष्टिक भोजन वितरण कार्य किया।

संस्थापक, मो. सज्जाद खान द्वारा बताया गया कि उन्हें समाज सेवा करते हुए 24 वर्ष हो गए, मैने अपने जीवन में इतना दुखी कभी नहीं हुआ जितना आज दीनदुखियों, बीमार मजदूर लोगों की बाते सुनकर हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूरदराज से आने वाले कैंसर मरीजों का कतार लगी हुई है। उनके कहने के अनुसार जरूरतमंद मरीजों के परिजनो का खाने के लिए व्यवस्था नहीं हो पाता इसलिए हम लोग भी भीख मांग कर जीवन बसर करनेवाले लोगों के बीच में हमें भी खाने की व्यवस्था हो जाती हैं। संस्था इसी उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। सैकड़ों की तादाद में खुले आसमान के नीचें जिंदगी जीने वाले रैनबसेरा की मांग कर डाली है। बहुत से मजबूर मुसाफिर दरबदर होने के लिए मजबूर है। संस्था अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए छत्तीसगढ़ शासन व प्रशासन से अनुरोध करती है कि शहर मे बेसाहारा लाचार बुजुर्ग महिलाएं वा पुरूष बच्चों के लिये मानवीय मूल्यों के आधार पर घूमने वाले लोगों की पातासाजी कर इनके लिए पुनर्वास की व्यवस्था की जाए और शहर में ज्यादा से ज्यादा रैनबसेरा कि व्यवस्था हो ताकि दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिये वा उनके परिजनों के बेहतर व्यवस्था हो सके।

आज इस सेवा कार्य में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के अलावा पदाधिकारी व सदस्यगण पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, शेख नजीर, अजीज अहमद, रविंद्र पुरोहित, श्रीमती अनिला शुक्ला एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *