आलीशान बंगले में चल रही थी मिनी नकली शराब फैक्ट्री, छापेमारी में 20 लाख की नकली शराब बरामद*

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में आबकारी विभाग ने मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. आबकारी टीम ने मौके से विभिन्न विदेशी ब्रांडों की नकली शराब बरामद की. साथ ही खाली बोतलें, रेपर्स और बोतल को सील करने के उपकरण भी जब्त किये गए. विभाग ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की. विभाग के मुताबिक यहां अवैध तरीके से शराब बनाने के साथ- साथ दूसरे राज्यों की शराब को नए बोतलों में भरकर झारखंड का लेबल लगाया जाता था. यहां से शराब की सप्लाई ओडिशा और पश्चिम बंगाल में की जाती थी.

आलीशान बंगले में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री

शराब का यह अवैध धंधा घाटशिला थाने के पीछे सुवर्णरेखा नदी के किनारे आलीशान बंगले में चल रहा था. विभाग ने जब्त नकली शराब की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बतायी है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *