दक्षिण-पूर्व दिल्ली में ओखला सब्जी मंडी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने सात साल के मासूम के सामने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कोट मोहल्ला, खुर्जा निवासी फजलू रहमान (42) के रूप में हुई है। फजलू का ओखला सब्जी मंडी में टमाटर की आढ़त का कारोबार था। हमले के दौरान स्कूटी पर उसके साथ बैठे सात साल के बेटे असद को भी मामूली चोट लगी।
पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद फजलू का शव परिवार को सौंप दिया। हत्या का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।…

