दुर्ग जिले से अपहृत बालक *मौलिक साहू* को दुर्ग पुलिस ने देर रात *सकुशल बरामद* किया

दुर्ग :- कल सुबह अपहरण किये गए बच्चे को 17 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। देर रात बच्चे को पुलिस ने परिवार को सौंप दिया गया। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि बच्चे का अपहरण की वजह क्या थी और क्यों मासूम का अपहरण किया गया था। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव के सोमनी से बच्चे को बरामद किया गया है।, पुलिस ने देर रात दो बजे परिजनों को सौंप दिया है।

दुर्ग जिले से अपहृत बालक मौलिक साहू को दुर्ग पुलिस ने देर रात सकुशल बरामद कर रात 2 बजे श्री हिमांशु गुप्ता (आईजी दुर्ग), श्री प्रखर पांडेय (एसपी दुर्ग) एवं श्री रोहित झा (एड़ीएसपी दुर्ग) ने अपहृत बालक को उनके परिवार जनों को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *