छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवती से बलत्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढाबे में खाना खाने के बाद बिल शेयर करने को लेकर उत्पन्न विवाद इस घिनौने जुर्म में बदल गया। युवती का रेप करने का आरोपी कोई और नहीं बल्कि वही सख्श है, जिसके साथ वो अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ रात में घूमने के लिए निकली थी।
घटना के बाद मुख्य आरोपी और उसका साथ देने वाली पीड़िता की सहेली को गिरफ्तार कर लिया गया है।राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर अपने महिला मित्र के साथ कार में रेप करने का आरोप है. इस घिनौने जुर्म में आरोपी का साथ पीड़िता की एक सहेली ने दिया।
पुलिस ने उसे भी मुख्य आरोपी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रेप से पहले पीड़िता के साथ मारपीट गाली गलोच जान से मारने की धमकी भी दी गई है। ढाबे में खाना खाने के बाद बिल शेयर करने को लेकर पीड़िता और आरोपी में विवाद हुआ था। इसके बाद वापस लौटते समय कार में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

