भेसथान नाले में गिरी गाय को पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर निकाला बाहर

रायपुर/19 अगस्त 2019 रायपुर पश्चिम विधानसभा स्थित भेसथान के समीप नाले पर अचानक गाय गिर गई नाले में गिरते ही गाय छटपटा रही थी तब वार्ड की जनता ने पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय को स्थिति से अवगत करा दी जानकारी पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने एक शिकायत पर गोरक्षक अमरदीप शर्मा,शुभांकर द्विवेदी एवं रेसक्यू टीम के साथ तत्काल जगह पर पहुचकर गौमाता को स्वयं खड़े रहकर बाहर निकालने में किये मदद विधायक के इस तरह पशु के प्रति प्रेम देख वहा की जनता ने कहा कि विधायक हो तो ऐसा जो इंसान ही नही पशु के प्रति भी उदार रहे पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि गाय हम सबकी पूजनीय है और इन्हें विशेष स्थान प्राप्त है गाय की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है जब वार्ड के नागरिकों ने मुझे इसकी जानकारी दी तब में स्वयं रेस्क्यू टीम के साथ जगह पर पहुचकर अपने सामने खड़े होकर इस गाय को बाहर निकाले। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि गो रक्षक शुभांकर द्विवेदी एवं अमरदीप शर्मा लगातार गोसेवा में लगे रहते है आज भी इन्होंने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर गाय को बचाया शहर जिला काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास पाठक ने बताया कि विधायक स्वयं गौभक्त एवं गौसेवक है इन्होंने खुद जनता से कहा कि गाय की सेवा हम सबका कर्तव्य है इसके दो दिन पूर्व अशोक नगर में भी एक गाय की मौत होगई तब हम सबने विधायक को इस बात की जानकारी दिए तब विधायक ने तत्काल गाड़ी भेजकर उसे उठवाया आज भी विधायक विकास उपाध्याय ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर गाय को नाले से बाहर निकालने तक स्वयं उपस्थित रहे और इसके बाद गाय का प्राथमिक उपचार भी कराया। विधायक विकास उपाध्याय के साथ मुख्यरूप से गोरक्षक शुभांकर द्विवेदी,अमरदीप शर्मा,पार्षद विमल गुप्ता, बसंत तिवारी,हरीश साहू,भावेश शुक्ला,सूरज साहू,रोशन श्रीवास,राजेश बघेल,हेमंत कामड़े,साहिल खान,ममता साहू एवं वार्ड की महिलाएं एवं समस्त नागरिकगण भी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *