*दीपक पासवान बने गंज थाना प्रभारी संभालेंगे कमान*
राजधानी :- कमिश्नर ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए दो थाना प्रभारियों के कार्यभार में ‘फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार रक्षित आरक्षी (र.आ.) केंद्र में पदस्थ निरीक्षक दीपक पासवान को गंज थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं गंज थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील दास को रक्षित केंद्र स्थानांतरित कर दिया है।

