“बीबी फातिमा जहरा र अ रमजान राशन किट” आज 3 रमजान को हजरत सैयद शेर अली आगा के दर से रवाना की गई

“बीबी फातिमा जहरा र अ रमजान राशन किट” आज 3 रमजान को हजरत सैयद शेर अली आगा के दर से रवाना की गई RHS हुसैनी सेना रायपुर जिला

RHS हुसैनी सेना छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला अध्यक्ष मो आमिर खान ,प्रदेश सचिव एहतेशाम हुसैन, मोहम्मद नौशाद खान रायपुर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मो अशफाक ,रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष मो इसरार ने बताया बीबी फातिमा जहरा र अ के विसाल 3 रमजान को दीनदार जरूरत मंद परिवार को एक महीने का राशन सर्वे करके हजरत सैयद शेर अली आगा के दर औलिया चौक मोतीबाग से फातिहा और दुवा के बाद रवाना कीया गया ऐसे रोजा नमाज के पाबंद परिवार जिनके कोई कमाने वाला मर्द नहीं है या बेवा गरीब परिवार , यतीम ,बीमार लोगों को सहारा देने ये सर्वे कर दिया जाएगा प्रदेश संयोजक एजाज कुरैशी , प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान ,प्रदेश महामंत्री शेख हफीजुद्दीन हफिज ने सभी पदाधिकारियों को एक एक परिवार की जिम्मेदारी लेने कहा है और बताया कि आज 3 रमजान को सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, संरक्षक नईम अशरफी रिजवी, रफीक गोठिया,शेख अमीन ,सैयद कय्यूम अली, चांद अहमद , इमाम अहमद,मो निजाम कुरैशी साजिद कुरैशी , इरशाद अली,मो अजहर , अरशद हुसैन के उपस्थिति में कीट रवाना की गई |उक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी जफर इकबाल , प्रदेश महा सचिव जाफर अब्बास ने दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *