*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*रमजान के अवकाश को निरस्त करना राज्य सरकार के बदले की भावना से कार्य करने का धोतक है- विजय झा, प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग ), आप*
*रमजान में 1 घंटे पहले छुट्टी पर सरकार और वक्फ बोर्ड दोनों की स्थिति असमंजस पूर्ण -अज़ीम खान, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष, आप*
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य में मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को प्रतिवर्ष रमजान के महीने में कार्यालय बंद होने के 1 घंटा पूर्व अवकाश की पात्रता भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही वर्ष 2005, 2008 एवं 2015 तक जारी किया गया था। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने बताया है कि शासन के अधिकृत सुविधा हैण्ड बुक में रमजान के महीने में अवकाश का उल्लेख प्रतिवर्ष के लिए रमजान प्रारंभ होने से रमजान समाप्ति तक किया गया है। 19 फरवरी को रमजान का महीना प्रारंभ होते ही इस आदेश के संबंध में चर्चा प्रारंभ हो गई। राज्य सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों से बदले की भावना व धार्मिक राग द्वेष के कारण पूर्व में स्वयं के सरकारों द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने का आदेश 20 फरवरी को जारी करते हुए मीडिया समाचार पत्र में जारी 1 घंटे के रमजान के अवकाश को भ्रामक एवं आधारहीन निरूपित किया है। कहीं ना कहीं जाति धर्म संप्रदाय में खुलेआम बाटा जा रहा है। यह निंदनीय एवं संविधान के विपरीत है।
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन सलीम राज पर तंज करते हुए कहा सरकार की इतनी चापलूसी भी सही नही, समाज के खिलाफ लगातार बयान बाजी करते करते समाज मे तो सम्मान है नही सरकार भी अब मजाक बनाने लग गई है ।
दरअसल सोशल मीडिया में पिछले 24 घंटे के दौरान कई ऐसी खबरें चली हैं, जिनमें वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डा. सलीम राज के हवाले से दावा किया गया है कि मुस्लिम कर्मचारियों को छुट्टी से एक घंटा पहले ही कार्यालय छोड़ने की चिट्ठी जारी की गई है। कुछ खबरों में तो यह भी कहा गया है कि चेयरमैन ने सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है। तो क्या वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सरकार ने ग़लत जानकारी दी या फिर सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का मज़ाक बनाया गया?
पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि इस तरह के जो भी समाचार आ रहे हैं, वह तथ्यहीन और भ्रामक हैं।
विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल इस आदेश को निरस्त करते हुए रमजान के महीने में रोजा समाप्ति के 1 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने के अवकाश को पुन जारी किया जावे।। *मिहिर कुर्मी**प्रदेश मीडिया प्रभारी**आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़**8461830001*