मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर सिख समाज ने दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर सिख समाज ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।यह प्रतिनिधिमंडल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में पहुंचा। इस दौरान समाज के प्रमुख सदस्य नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह चावला एवं अमृत सिंह उपस्थित रहे।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए राज्य के विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी सिख समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के सहयोग और सद्भावना के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *