चितवन आश्रम का वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है 14 फरवरी को*
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल विगत कई वर्षों से चितवन आश्रम के बुजुर्गों के साथ वार्षिक उत्सव मनाते आ रहा है । इस वर्ष “विमतारा” में 14 फरवरी प्रातः 10:30 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के संकल्प के साथ पूरा वामा परिवार उनके साथ मिलकर इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियों में समर्पित भाव से जुटा है। कार्यक्रम की निर्देशिका सरिता पटनायक और संगीता चक्रवर्ती अपनी टीम के साथ पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। इस बार “कृष्णलीला” थीम लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वामा सदस्यों द्वारा एक भावनात्मक कार्यक्रम इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।
आप से निवेदन है कि इस प्री-प्रेस विज्ञप्ति को अपने न्यूज़पेपर में स्थान देने की कृपा करें। आपका आभार।

