अखिल भारतीय हिंदू परिषद में बड़ा संगठनात्मक विस्तार उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, भव्य स्वागत समारोह आयोजित

अखिल भारतीय हिंदू परिषद में बड़ा संगठनात्मक विस्तार

उत्कर्ष सिंह गरेवाल बने छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, भव्य स्वागत समारोह आयोजित
श्री महंत योगी राजकुमार नाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू परिषद के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। तत्काल प्रभाव से संगठन महामंत्री गणेश तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उत्कर्ष सिंह गरेवाल को अखिल भारतीय हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त एवं मनोनीत किया गया।
इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उत्कर्ष सिंह गरेवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्कर्ष सिंह गरेवाल लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते आ रहे हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में अखिल भारतीय हिंदू परिषद और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष सिंह गरेवाल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत योगी राजकुमार नाथ, प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं संगठन महामंत्री गणेश तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *