*77 वे गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक जुनेजा गंगा कुष्ठ बस्ती,पंडरी स्कुल सहित क्षेत्रों में फहराया झंडा*रायपुर /भारत के 77“वे गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के देवेंद्र नगर, पंडरी स्थित इकरा स्कुल, मोवा गंगा कुष्ठ मोहल्ला, सहित अन्य स्थानों में झंडा फहराया! इस अवसर पर राजीव भवन के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शामिल हुये. प्रमुख रूप से देवेंद्र नगर ओवर ब्रिज पर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन जी एवं पूर्व अध्यक्ष गिरीश दुबे के मौजूदगी में झंडा फहराया! ध्वजा वंदन कार्यक्रम में श्री जुनेजा ने प्रदेश वासियो को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी! कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व एल्डरमैन सुनील भुवाल,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे, वार्ड अध्यक्ष गौतम यादव, माधव छूरा सागर तांडी, जगन्नाथ यादव, विजय सिक्का सहित क्षेत्र के अन्य कार्यकर्त्तागण मौजूद रहें!
*77 वे गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक जुनेजा गंगा कुष्ठ बस्ती,पंडरी स्कुल सहित क्षेत्रों में फहराया झंडा*

