अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर उत्तर भाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर उत्तर भाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रायपुर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रायपुर उत्तर भाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं रायपुर–बलौदा बाज़ार संगठन मंत्री श्री यज्ञदत्त वर्मा जी, प्रदेश सह मंत्री श्री प्रथम राव फूटाने जी, महानगर मंत्री श्री सुजल गुप्ता जी तथा रायपुर उत्तर भाग के भाग संयोजक श्री संकल्प राजकमल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में रायपुर उत्तर भाग के लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर निम्न प्रमुख अभियानों को सुचारू रूप से संचालित करने पर सहमति बनी— 1. हॉस्टल सर्वेक्षण अभियान 2. प्रत्येक माह नियमित बैठक का आयोजन 3. संगठन की कार्यपद्धति को और प्रभावी बनाना 4. स्कूली विद्यार्थी संपर्क अभियान 5. “स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम” अभियान
प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी के प्रवास से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, निरंतर संपर्क और सामाजिक दायित्व के महत्व पर बल दिया।
बैठक के पश्चात प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी का भोजन भाग संयोजक श्री संकल्प राजकमल जी के निवास पर संपन्न हुआ, जहाँ संगठनात्मक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।
यह बैठक रायपुर उत्तर भाग में एबीवीपी की गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
— प्रेस विज्ञप्तिअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रायपुर उत्तर भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *