नेहरू नगर व्यापारी संघ ने खुले में शराब पीने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सुपेला पुलिस को सौंपा कार्ययोजना पत्र






नेहरू नगर व्यापारी संघ ने खुले में शराब पीने वालों पर अंकुश लगाने हेतु सुपेला पुलिस को सौंपा कार्ययोजना पत्र ।
​भिलाई। नेहरू नगर व्यापारी संघ ने वार्ड 4 नेहरू नगर क्षेत्र के व्यावसायिक परिसरों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों और खुले में मदिरा सेवन की रोकथाम हेतु सुपेला थाना प्रभारी श्री यादव जी को एक विस्तृत सुझाव पत्र सौंपा है। नेहरू नगर व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटियाज़कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, साडा कॉम्प्लेक्स प्रतिनिधि एस. सन्मुख राव और सदस्य विजय कोठारी ने 22 जनवरी को मुलाकात कर बताया कि नेहरू नगर पूर्व के कमर्शियल एवं साडा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग और गुमटियों के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है, जिससे महिलाओं, परिवारों और व्यापारियों और ग्राहकों को बेहत ही असुविधा हो रही है । नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री भाटिया ने बताया इन तत्वों को समझाइश देने हेतु अपनी ओर से ‘व्हिसलब्लोअर गश्त टीम’ भी गठित की है, जो सीटी बजाकर लोगों को सचेत कर रही है।और बताया कि व्यापारी संघ ने पुलिस प्रशासन को गश्त (Patrolling) के लिए एक प्रभावी ‘रूट मैप’ और कार्ययोजना का सुझाव दिया है। रूट की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन और श्रीसंमुख राव ने कहा कि इसके तहत आईडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई बैंक के सामने वाली पार्किंग, चेन स्मोकर के समीप और साडा कॉम्प्लेक्स मार्केट के अंदर-बाहर के प्रमुख ‘जमघट पॉइंट्स’ को चिन्हित किया गया है। सदस्य श्री विजय कोठारी ने कहा कि नेहरू नगर व्यापारी संघ ने सुझाव दिया है कि शुरुआती 15 दिनों में शुक्रवार से सोमवार तक लगातार 4 दिनों का गश्त चक्र चलाया जाए, ताकि इन ठिकानों पर बैठने वाले तत्वों का मनोबल पूरी तरह टूट सके और क्षेत्र का वातावरण पुनः सुरक्षित हो सके।
​थाना प्रभारी श्री यादव जी ने नेहरू नगर व्यापारी संघ की इस पहल का स्वागत करते हुए सुझावों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है और संबंधित अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने हेतु निर्देशित किया है।
नेहरू नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि पुलिस के सहयोग से नेहरू नगर व्यापारिक दृष्टि से भयमुक्त और शांतिपूर्ण बनेगा।

हर्ष चंदेल (सह सचिव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *