नववर्ष 2026 का संदेश: स्वच्छता, सम्मान और देशभक्ति के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सिख समाज ने दी 2025 को विदाई रायपुर


नववर्ष 2026 का संदेश: स्वच्छता, सम्मान और देशभक्ति के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सिख समाज ने दी 2025 को विदाईरायपुर।छत्तीसगढ़ सिख समाज ने नववर्ष के स्वागत और पुराने वर्ष 2025 की विदाई को एक अनोखे, प्रेरणादायी और देशभक्ति से ओत-प्रोत अंदाज़ में मनाया। 31 दिसंबर 2025 को समाज के पदाधिकारियों ने राजधानी रायपुर के शहीद भगत सिंह चौक एवं जय स्तंभ चौक पर शहीदों की स्मृतियों को अपमानित करने वाले पोस्टर, बैनर और विज्ञापन बोर्ड हटाकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा वीर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, मनजीत सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह चावला एवं शरद अग्रवाल ने कहा कि नववर्ष केवल कैलेंडर बदलने का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मूल्यों, शहीदों के सम्मान और नागरिक कर्तव्यों के प्रति संकल्प लेने का अवसर है। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृतियों से जुड़े चौक-चौराहों और स्मारकों पर विज्ञापन सामग्री लगाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि राष्ट्रीय भावना का भी अपमान है।समाज के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे राजधानी सहित पूरे प्रदेश में वीर शहीदों, बलिदानियों, महात्माओं, गुरुओं, संतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बने चौक-चौराहों और स्मारकों की गरिमा बनाए रखें तथा वहां किसी भी प्रकार के फ्लेक्स, पोस्टर या विज्ञापन न लगाएं।प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने शासन-प्रशासन, नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं पंचायतों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं संज्ञान लेकर संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि शहीदों को वास्तविक सम्मान मिल सके और नववर्ष 2026 को देशभक्ति, स्वच्छता और अनुशासन का वर्ष बनाया जा सके।छत्तीसगढ़ सिख समाज का यह संदेश है कि “नववर्ष का सच्चा स्वागत तभी है, जब हम अपने शहीदों की विरासत का सम्मान करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।”
सुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्षछत्तीसगढ़ सिख समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *