पीएम मोदी के अनुज प्रहलाद भाई मोदी 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 में होंगे अति विशिष्ट अतिथि
दैनिक श्रमबिन्दु के भव्य सम्मान समारोह में जुटेंगे देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित हस्तियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर गरिमामय आयोजन का साक्षी बनने जा रही है, जहां दैनिक श्रमबिन्दु द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 का भव्य आयोजन 15 दिसंबर, दिन सोमवार को चोकरधानी में संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस वर्ष का सम्मान समारोह विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुज तथा अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद भाई दामोदर भाई मोदी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तीन दिवसीय प्रवास पर वे छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं, जिससे प्रदेशवासियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
दैनिक श्रमबिन्दु द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह प्रतिष्ठित समारोह छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक, साहित्यिक, पत्रकारिता, शिक्षा, कला और सेवा के विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी प्रदेशभर से चुनिंदा प्रबुद्ध नागरिकों, अधिकारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों और उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशेषता यह भी है कि राज्य के शीर्ष जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इसकी गरिमा को नई ऊंचाई देगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान अब प्रदेश के गौरव और प्रतिभा का प्रतीक बन चुका है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की परंपरा स्थापित हो चुकी है। इस वर्ष प्रहलाद भाई मोदी की उपस्थिति से आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ने वाला है, जिससे यह कार्यक्रम न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनेगा।
समारोह के माध्यम से प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक उन्नति, सामाजिक सेवा और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रतिभा और परंपरा से समृद्ध राज्य है और इस सम्मान के जरिए इन विविध क्षेत्रों को प्रोत्साहन और पहचान मिलती रहती है। आयोजन समिति ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, समाजसेवी, युवा, साहित्यकार और विशिष्ट मेहमान शामिल होंगे।