अफसरों का नया कारनामा, सरकार कांग्रेस की पर बेव साइट में भाजपा के मूणत अभी भी मंत्री,प्रवक्ता तिवारी करेंगे शिकायत

रायपुर। अधिकारियों के कारनामों को लेकर एक नया मामला सामने आया है। जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने नया रायपुर विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों की कार्य शैली को निशाना साधते हुवे कहा कि आरएसएस और भाजपा विचारधारा से ताल्लुक रखने वाले अधिकारी गण अभी पुरानी सरकार के आभा मंडल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि रमन काल मे नया रायपुर के विकास के नाम पर करोड़ो-अरबों रुपयों के कमीशन के वारे न्यारे किये और आज भी भाजपा के नेता राजेश मूणत को आवास एवं पर्यावरण मंत्री छ ग शासन बता रहे हैं।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि नया रायपुर विकास प्राधिकरण के वेब साइड में अबाउट अस के मैसेज में जाने पर विभाग के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर में मंत्री के मैसेज में राजेष मूणत को ही दिखाया जा रहा है।
प्रवक्ता विकास तिवारी ने शंका जाहिर की है कि भाजपा आरएसएस समर्थित अधिकारी आज भी राजेश मूढ़त को मंत्री बताने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं और लोगो के बीच भ्रम फैलाकर कांग्रेस सरकार की छबि सुनियोजित तरीके से बिगाड़ रहे है।विकास तिवारी ने कहा कि वह इसकी शिकायत विभागीय मंत्री से मिलकर करेंगे और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *