रायपुर/09 अगस्त 2019 नव निर्मित एक्सप्रेस-वे के अचानक धसकने से हुए हादसे को लेकर पूर्व की बीजेपी सरकार की भ्रस्टाचार की खुली पोल पूर्व की बीजेपी सरकार ने मोटी कमीशनखोरी के चक्कर मे भारी भ्रस्टाचार कर गुणवक्ताहीन एक्सप्रेस-वे का किया निर्माण बीजेपी के ठेकेदार को पैसा दिलाने ओर अपना कमीशन लेने के चक्कर मे पूर्व में जबरन बीजेपी के नेताओ द्वारा आनन-फानन में ब्रिज का किया गया था उदघाटन ब्रिज के उद्घाटन के समय ही कमीशनखोरी की गंध आम जनता को भी महसूस होने लगी थी आज उसीका नतीजा है की बीजेपी द्वारा पूरी तरह भ्रस्टाचार का खेल खेला गया है कल अचानक सड़क धसने से एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई शुक्र है किसीको ज्यादा चोटे नही आई आज जगह-जगह से रोड भी उखड़ने लगे है काँग्रेस सरकार के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनता के हित मे निर्णय लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए है ।
पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बरसते पानी मे भी कार्यकर्ताओ के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए बताया कि आज आपको हर जगह पूर्व की बीजेपी सरकार के खिलाफ भ्रस्टाचार ओर कमीशन का खेल दिखाई देगा ये सामने जिता जागता भ्रस्टाचार ओर मोटी कमीशनखोरी सबके सामने है रायपुर जो छत्तीसगढ़ का सूचना तंत्र है जब पुरवर्ती सरकार द्वारा यहा इतना भ्रस्टाचार है मोटा कमीशन का खेल खेला गया है तो ग्रामीण इलाकों का क्या हाल होगा आज हम सब काँग्रेस के साथी आमजनता के साथ गुढ़ियारी से फाफाडीह,तेलीबांधा शदाणी दरबार तक अर्थात शुरू के छोर से लेकर आखरी तक इस एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किये।
इसके पूर्व भी ब्रिज का छड़ बाहर निकलने ओर स्लैब गिरने की भी घटना पूर्व में हो चुकी है जिसकी जांच चल रही है और अब इस तरह सड़क का धसना साफ तौर बीजेपी के बड़े भ्रस्टाचार ओर कमीशन को जाहिर करता है इसमें जिस तरह बीजेपी के नेताओ ने जल्द बाजी दिखाते हुए आनन-फानन में इसका उद्घाटन करने का जो स्वांग रचा था यह पूर्व के सरकार की मोटी कमाई का हिस्सा ओर सोची समझी रणनीति है विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि पीडब्लूडी के संबंधित अधिकारी और दोषियों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज की जाएगी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी के द्वारा तत्काल जांच कमेटी बैठाने के निर्णय का जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि काँग्रेस जनता के हित मे निर्णय लेती है हम सब भी अपनी तरफ से इस एक्सप्रेस-वे का रिपोर्ट बनाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी को सोपेंगे जिससे संबंधित दोषियों को सजा मिले दक्षिण के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ने विधायक विकास उपाध्याय के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसमें साफ-तौर पर पूर्व की सरकार द्वारा खुलकर भ्रस्टाचार किया गया है साथ ही सविंदा अफसरों और प्रतिनियुक्ति में आये महाप्रबंधकों को भी हटाने के लिए कहा जायेगा आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में संदीप तिवारी,तोरण साहू,प्रदीप उपाध्याय,दिनेश पांडेय,विकास पाठक,रमाकांत शर्मा,भूपेन्द्र शर्मा,धीरज बैस,विशु चक्रवर्ती,नरेश गड़पाल,हसरत खान,सोनू पासवान,भूपेंद्र साहू,पवन सिंह,हर्षित जयसवाल,किशन गोस्वामी,मनोज ढहाते,मनोज साहू एवं काँग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

