रायपुर ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सृजन की प्रक्रिया तेज — जिला अध्यक्ष पद के लिए भावेश बघेल सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरे
एंकर __कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुँच चुकी है। पर्यवेक्षक लगातार कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा कर रहे हैं और सभी ब्लॉक क्षेत्रों से फीडबैक एकत्रित किया जा रहा है। आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा धरसिवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विस्तृत फीडबैक लिया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और नए नेतृत्व को सामने लाने की मांग प्रमुख रूप से उठी।
वहीं, इस पद के लिए भावेश बघेल, प्रवीण साहू और पप्पू बंजारे जैसे नाम भी चर्चा में हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। मगर अधिकतर कार्यकर्ताओं की राय है कि संगठन की एकता और मजबूती के लिए ऐसा नेतृत्व चुना जाए जो हर स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ हो और कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सक्षम हो।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष का नाम अंतिम रूप से तय किया जा सकता है। सभी की निगाहें अब पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि रायपुर ग्रामीण का नेतृत्व किसके हाथों में सौंपा जाएगा।विश्ववल,वीडियो ……बाइट 1 ताम्रध्वज साहू मंत्री 2 प्रफुल्ल गुड्डरे प्रभारी कॉंग्रेस 3 भावेश बघेल