*सरकार के असफल विदेश नीति और वित्तीय कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

*सरकार के असफल विदेश नीति और वित्तीय कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था तबाह, रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर*
रायपुर/24 सितंबर 2025। भारतीय मुद्रा के गिरावट को भाजपा सरकार की आर्थिक नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है मोदी सरकार के अनर्थशास्त्र के चलते ही डॉलर ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है, रुपया लगातार गिर रहा है, आज 88.74 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तब डॉलर की कीमत 58 रुपए थी और जिस तेजी से अवमूल्यन हो रहा है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले कुछ महीनों में ही शतक लगाने की तैयारी है। विदेश से होने वाले व्यापार में लगातार गिरावट आ रही है, मोदी सरकार आने के बाद से देश पर कुल कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है, राजकोषीय घाटा बढ़ा है, व्यापार संतुलन बिगड़ चुका है, देश के संसाधन और सार्वजानिक उपक्रम बेचे जा रहे हैं, सरकार की वित्तीय कुप्रबंधन के चलते देश की अर्थव्यवस्था बदहाली की कगार पर पहुंच चुकी है।
मोदी सरकार के विदेश नीति और आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ट्रंप के टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। मुख्यतः ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, दूरसंचार, उपकरण, कॉटन फैब्रिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और फार्मास्युटिकल उत्पादन पर विपरीत असर स्पष्ट परिलक्षित है। निवेशकों की संपत्ति लगातार घट रही है। अमेरिका ने एच-1 बी वीजा शुल्क 100 गुना से ज्यादा बढ़ाकर 88 लाख 74 हजार कर दिया है। बड़बोले विषगुरु की नाकामी की सजा भोगने देश के निवेशक मजबूर हैं। सच स्वीकार करने के बजाय अब भी भाजपा के कई नेता अमेरिका के रिवर्स टैरिफ और वीजा शुल्क बढ़ाने के फायदे गिना रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार की दावे और जमीनी हकीकत में जमीन आसमान का अंतर है। हक़ीक़त यह है कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से विदेशों से हमारे संबंध लगातार खराब हो रहे हैं, निर्यात लगातार घट रहा हैं, आयात पर निर्भरता बढ़ रही है, व्यापार संतुलन बुरी तरह से बिगड़ चुका है, कभी अमेरिका, कभी चीन तो कभी रूस से निकटता के फर्जी दावा किया जाता है, केवल जुमलो में ही मोदी सरकार का डंका बज रहा है, हकीकत यह है कि हमारे पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका से भी संबंध खराब हो चुके हैं। गरीबी और भूखमरी में डंका बज रहा है, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रहा है, उद्योग व्यवसाय चौपट हो रहे हैं लेकिन यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जिस ट्रंप को मोदी जी अपना मित्र बताते थक नहीं रहे थे उन्हीं के द्वारा थोपे गये रिवर्स टैरिफ से देश की अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है, वीजा शुल्क भारी भरकम बढ़ाए गए, भारतीय मुद्रा अस्थिर हो रही है। मोदी सरकार आने के बाद से विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने से बच रहे है, देश के उद्योगपति अपना कारोबार समेट कर नागरिकता छोड़ रहे है। देश के करोड़ों निवेशकों के लाखों करोड़ डुबाने की गुनहगार केंद्र की मोदी सरकार है।
सुरेंद्र वर्मावरिष्ठ प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल नं. 98262-74000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *