राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी,कोलकाता–जबलपुर से पहुंचे डिजाइनर्स

राजधानी में एक दिवसीय फैशन प्रदर्शनी,कोलकाता–जबलपुर से पहुंचे डिजाइनर्स


रायपुर। राजधानी में एक दिवसीय “गुनेशा” फैशन प्रदर्शनी के नवरात्रि एवं दिवाली एडिशन का आयोजन आज 24 सितंबर को स्वर्णभूमि स्थित क्लब हाउस में संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिका सोनाली सलूजा ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।
वही प्रदर्शनी में हिस्सा लेने कोलकाता एवं जबलपुर से करीब 30 डिजाइनर्स राजधानी पहुंचे है जहां नवरात्रि कलेक्शन सहित ज्वैलरी,एक्सेसरीज,होम डेकोर,किड्स वेयर सहित डिजाइनर कुर्तियां,सूट एवं साड़ी उपलब्ध रही। आयोजक ने बताया कि प्रदर्शनी में फैशन और पैशन के मिलन वाले आकर्षक पोशाक देखने को मिले। वही कार्यक्रम में बेहद ही शानदार, खूबसूरत अंदाज में सुंदरता के साथ पारंपरिक वेष–भूषा को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *