एन.एस.यू.आई. द्वारा विद्युत विभाग के खिलाफ नगाड़ा बजाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एस.यू.आई के प्रदेश सचिव श्री कुणाल दुबे के नेतृत्व में आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत पुरेना विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर नगाड़ा बजाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन वार्ड क्रमांक 49, 50 और 52 की जनता को हो रही गंभीर बिजली समस्याओं के विरोध में आयोजित किया गया।
इन वार्डों में लगातार हो रही अनावश्यक बिजली कटौती, शिकायत दर्ज कराने के लिए उपलब्ध नंबरों पर कॉल नहीं उठाना, तथा ट्रांसफार्मर पैनल के गेट खुले रहना जैसे गंभीर मुद्दों ने आम जनता की दैनिक ज़िंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है।
श्री कुणाल दुबे ने कहा कि “यह ना केवल प्रशासनिक लापरवाही का संकेत है, बल्कि जनभावनाओं की उपेक्षा भी है।”
📹 वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध:
प्रदर्शनकारियों ने एक वीडियो क्लिप भी प्रस्तुत की है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा और सुना जा सकता है कि आधी रात को जब शिकायत नंबर पर कॉल किया गया, तो विभागीय अधिकारी गहरी नींद में सोते पाए गए, और दफ्तर के अंदर लगातार फ़ोन की घंटी बजती रही, लेकिन किसी ने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा।
एन.एस.यू.आई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह विरोध और अधिक व्यापक रूप लेगा और विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मोनू तिवारी जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर ख़ान , संस्कार पांडे, तनिष्क मिश्रा , सहित ग्रामीण विधानसभा के नागरिक उपस्थित रहे