होटल रेस्टोरेंट,ढाबों, ठेलो, स्ट्रीट फूड स्टाल और स्टार होटल में बेचे जाने वाले नॉनवेज झटका है या हलाल बड़े बोर्ड लगाए : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने कलेक्टर से की मांग



*होटल रेस्टोरेंट,ढाबों, ठेलो, स्ट्रीट फूड स्टाल और स्टार होटल में बेचे जाने वाले नॉनवेज झटका है या हलाल बड़े बोर्ड लगाए : छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने कलेक्टर से की मांग |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की बड़े स्टार होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा स्ट्रीट फूड वालों से अपील – क्या बेच रहे हो ? झटका या हलाल बाहर बड़ा बोर्ड लगाए |
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने जिलाधीश Dr. गौरव कुमार सिंह से मांग की है कि जिले के सभी होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबों, ठेलों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में नॉनवेज परोसने वाले प्रतिष्ठानों में यह अनिवार्य किया जाए कि वे स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें कि उनका नॉनवेज “हलाल” है या “झटका”।
सिक्ख धर्म की मर्यादा और धार्मिक आस्था के अनुसार “झटका” ही स्वीकार्य है, और यदि उपभोक्ता को पहले से इसकी जानकारी नहीं दी जाती है, तो यह उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का हनन है।
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि जिलाधीश Dr. गौरव कुमार सिंह ने इस पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने कलेक्टर Dr. गौरव कुमार सिंह से यह भी अनुरोध किया है कि जो प्रतिष्ठान इस निर्देश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, गुरमीत सिंह टोनी, परमजीत सिंह सलूजा, स्वर्ण सिंह चावला, गुरमीत सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह कलसी, सतपाल सिंह खनूजा, बलजीत सिंह भाटिया, रणवीर सिंह चावला, जागीर सिंह बावा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे|

संपर्क:सुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाजमो. 9301094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *