*+सुबोध कांत सहाय बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष,,,,,,,,राजीव अवस्थी,*
नई दिल्ली पूर्व गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय निर्विरोध AIPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री महेंद्र नगर ने बताया कि परिषद का राष्ट्रीय चुनाव 14 ,15 दिसंबर पंचायत धाम मयूर विहार दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे सुबोध कांत सहाय पूर्व गृह मंत्री भारत सरकार निर्विरोध निर्वाचन हुआ साथ ही साथ 10 कार्य समितियां सदस्यों में चिदंबरम रेड्डी आंध्र प्रदेश, परिमल राय बिहार परेश कुमार बी देसाई गुजरात, फ्रांसिस फर्नांडीज गोवा, राकेश पंथ हिमाचल प्रदेश, सुंदरी तिर्की झारखंड , संदीप कुलवे महाराष्ट्र , अशोक चौहान यूपीटी, अरुणा कुमारी तेलंगाना, डीपी राय पश्चिम बंगाल, से निर्विरोध निर्वाचित हुए । 14 दिसंबर को चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया गया तथा 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण और स्वागत कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में विधायक सुरेश भेटा ,पूर्व सांसद डीपी राय,पूर्व सांसद विष्णु सिन्हा, पूर्ण कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, ध्यान पाल सिंह पूर्व महासचिव, अलग-अलग प्रदेशों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि उपस्थित हुए । अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी एवं राजेश राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय एवं 10 कार्य समिति के नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

