*राष्ट्रीय शिविर में म.प्र.- छ.ग. ने फहराया अपना सांस्कृतिक परचम*
राष्ट्रीय सेवा योजना के म.प्र.- छ.ग. के क्षेत्रीय निदेशक श्री अशोक श्रोती के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर गजपाल सर के मार्गदर्शन में धमतरी,गरियाबंद,महासमुंद एवं रायपुर जिले से 8 स्वयंसेवक एवं मध्य प्रदेश के जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना के मार्गदर्शन मे 10 स्वयंसेवकों ने महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली, उत्तर प्रदेश में 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर भाग लिया.
शिविर में जहां छत्तीसगढ़ की टीम का नेतृत्व दुर्गा महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने किया वहीं मध्य प्रदेश के दल का नेतृत्व महात्मा गाँधी कॉलेज ऑफ लॉ, ग्वालियर के कार्यक्रम अधिकारी नौवेन्द्र सिंह रावत ने किया. शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख रहे. शिविर में देश के 12 राज्यों यूपी उत्तराखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ कर्नाटक उड़ीसा दिल्ली हरियाणा राजस्थान पश्चिम बंगाल बिहार और झारखंड के 28 विश्वविद्यालय और 65 महाविद्यालय के 200 स्वयंसेवकों एवं 12 कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया.7 दिवसीय शिविर में योग बौद्धिक सत्र परंपरागत खेलकूद विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अनेकता में एकता का परिचय देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
प्रतियोगिता में पोस्टर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम से भूमि एवं गिर्राज प्रथम रहे वहीं वाद विवाद में भी मध्य प्रदेश से आयुष पुरस्कृत हुए. सामूहिक गीत में छत्तीसगढ़ की टीम पुरस्कृत हुई. भारतीय वन्य जीवन संस्थान व नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित क्विज कंपटीशन में छत्तीसगढ़ की रुक्मणी एवं योगेश एवं मध्य प्रदेश से योगेन्द्र पुरस्कृत हुए. शिविर में क्षेत्रीय निदेशक लखनऊ श्री समरदीप सक्सेना, उ. प्र. राज्य संपर्क अधिकारी प्रोफेसर मंजू सिंह, बरेली विश्वविद्यालय के समन्वयक प्रोफेसर सोमपाल सिंह सर, राहुल परिहार सर, नौवेन्द्र सिंह रावत, सुनीता चंसोरिया, डॉक्टर शारदा गौतम, सुनील सर आदि तथा कोर टीम से रजत गौतम, पंकज, आलोक, शशांक आदि उपस्थित रहे.

