वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी
रायपुर। लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मैन श्री अनिल जयहिंद जी के आह्वान पर आयोजित “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन जी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मण सेन जी ने राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती तथा आम जनता के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प को दोहराया।
श्री लक्ष्मण सेन जी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई निरंतर मजबूती से लड़ती रहेगी।
लक्ष्मण सेनजिला अध्यक्ष, OBC विभाग रायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग

