रायपुर नगर निगम की कार्रवाई
मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में अवैध निर्माण को निगम ने किया सील
जोन 4 कार्यालय की टीम ने छोटा पर में अवैध निर्माण का काम रुकवाया
नजीर खान द्वारा नक्शे के विपरीत किया जा रहा था निर्माण कार्य
पूर्व में भी नजीर खान के निर्माण कार्य में नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की थी, लेकिन बावजूद बिना प्रशासनिक स्वीकृति के मनमानी तरीके से दो मंजिला बिल्डिंग तान दी।
निगम की टीम ने काम रुकवा कर एक दुकान सील कर दिया है।
निगम अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर में लगातार अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

