*वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री का 2 दिवसीय दौरा,राष्ट्र निर्माण को लेकर रायपुर–भिलाई में होगी उच्चस्तरीय बैठक*

*वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री का 2 दिवसीय दौरा,राष्ट्र निर्माण को लेकर रायपुर–भिलाई में होगी उच्चस्तरीय बैठक*


रायपुर। वन बंधु परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं चार्टड अकाउंटेंट घनश्याम दास मुंदडा शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंच रहे है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि 7 दिसंबर को मैग्नेटो मॉल के संतोष हॉल में आयोजित बैठक में श्री मुंदडा द्वारा 1 लाख एकल विद्यालय एवं एकल अभियान के तहत भविष्य में कार्यक्षेत्र का विस्तार करने को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल व महिला समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि शाम 7 बजे श्री मुंदडा भिलाई में आयोजित बैठक में शामिल होकर नगरीय कार्यकर्ता एवं सहयोगी परिवार सहित भिलाई इकाई के वनयात्रियों से मिलकर ग्रामीण एवं नगरीय संगठन में समरसता बनाने को लेकर चर्चा करेंगे। उक्त कार्यक्रम में भिलाई चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष विजय सेठी सहित महिला समिति कार्यकारी अध्यक्ष मंजू सुराणा उपस्थित रहेंगे।
वही सचिव सरिता रेखानी ने जानकारी दी कि श्री मुंदडा राजनांदगांव के गायत्री विद्यापीठ स्थित खेल मैदान ने आयोजित एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब के संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे।श्री मुंदडा के दो दिवसीय प्रवास के दौरान अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया, महासचिव चंदन जैन उनके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *