*संकरी पेट्रोल पंप के रास्ते को बंद करने से राहगीरों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना*
सकरी :- धरसींवा जनपद के अंतर्गत रिंग रोड नम्बर 3 पर स्थित ग्राम पंचायत संकरी के पेट्रोल पंप पर जाने आने के रास्ते को बंद किया जा रहा है जिसके चलते संकरी गांव के ग्रामीणों ने भारी विरोध हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पेट्रोल पंप आने जाने रास्ते को बंद करने पर 4 किलोमीटर घूमकर पिरदा चौक से आना जाना पड़ेगा। पिरदा चौक में चारो तरफ से भारी वाहन का आवागमन होता है। जिससे ग्रामीणों को दुर्घटना का खतरा महसूस हो रहा है। धरसींवा जनपद के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि सकरी गाँव के निवासियों ने सकरी में स्थित पेट्रोल पंप खुलने का पहले अनुमति इसलिए दिया था कि गाँव मे पेट्रोल पंप खुलने पर नागरिकों को सुलभ व पानी की सुविधा मिलेगी। लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा को नदर अंदाज कर डिवाडर को बंद किया जा रहा है जिसका ग्रामीणों ने भारी विरोध किया है।

