इस बार एक नहीं 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदीः मंत्री टंकराम वर्मा

इस बार एक नहीं 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदीः मंत्री टंकराम वर्मा

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार 15 नवंबर से धान खरीदी करेगी। खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धान कटने के बाद उसमे कुछ नमी की मात्रा रहती है। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने पर खरीदी केंद्रों में धान की आवक काफी धीरी रहती है इसलिए खरीदी के लिए 15 नवंबर की तारीख ही तय की गई है। पत्रकारों से बातचीत में वर्मा ने कहा कि 15 नवंबर तक धान बेचने के लिए सभी किसान तैयार हो जाता है। वर्मा ने कहा कि जिंदगी बहुत कीमती है। जो शक्ति मनुष्य को मिली है, वो किसी से कम नहीं है। भगवान ने कीमती जीवन दिया है, तो इसका उपयोग करना चाहिए।
टारगेट का 10 फीसदी धान ही बेच पाते हैं किसान : दरअसल 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद भी नवंबर में किसान 10 फीसदी धान ही बेच पाते हैं। इसकी रफ्तार दिसंबर में ही बढ़ती है, इसलिए खरीदी का समय 15 दिन आगे बढ़ाया गया है। जबकि अफसरों ने सरकार धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने का सुझाव दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *