*एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन, मुंबई की तर्ज पर पहुंच रहे डिजाइनर, राजधानीवासियों के लिए बड़ी सौगात*

*एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन, मुंबई की तर्ज पर पहुंच रहे डिजाइनर, राजधानीवासियों के लिए बड़ी सौगात*

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित कूल होम्स के क्लब हाउस में सोमवार को एक दिवसीय “सीता” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिनके आयोजक ने उक्त जानकारी देते हुए सीनी श्रीकुमार व ममता टावरी ने बताया की कार्यक्रम का उदघाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा।

इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से डिजाइनर राजधानी पहुंचे है जहां रायपुरवासियो को ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, परफ्यूम्स ,फुटवियर, साड़ी, सूट, लेहंगा,हैंड मेड आइटम,होम डेकोर सहित स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजको ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाओं को मंच देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना एवं प्रतिभावान डिजाइनर्स को प्लेटफार्म देना है। प्रदर्शनी का उदघाटन प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *