एसडीएम के साथ पूरे स्टाफ को एसीबी ने रिश्वत लेते पकड़ा
अंबिकापुर : सरगुजा जिले के उदयपुर अनुविभाग कार्यालय में शुक्रवार की शाम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व प्रकरण में आदेश पारित करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसडीएम उदयपुर भागीरथी खांडे (बीआर खांडे), लिपिक धरमपाल, भृत्य अबीर राम तथा नगर सैनिक कविनाथ सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। चारों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। समस्त आरोपितों की संपत्तियों के संबंध में भी एसीबी ने जांच प्रारंभ कर दी है।
पक्ष में आदेश देने की बात कह कर मांगे 50 हजारः ग्राम जजगा निवासी कन्हाई राम बंजारा ने सात मई 2024 को एसीबी की अंबिकापुर इकाई में शिकायत की गई कि बड़े पिता से उनका भूमि विवाद एसडीएम न्यायालय उदयपुर में लंबित है। उक्त प्रकरण में उनके व अन्य स्वजन के पक्ष में आदेश पारित करने के एवज में एसडीएम उदयपुर बीआर खांडे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग रहे हैं। शुक्रवार को राशि के साथ कन्हाई को एसडीएम कार्यालय भेजा गया। एसडीएम ने रुपये लिपिक
• सरगुजा के उदयपुर का मामला राजस्व प्रकरण में मांगे रुपये
एसडीएम, लिपिक, चपरासी और सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
धरमपाल को देने की बात कही। लिपिक ने भृत्य अबीर राम को रकम सौंपने को कहा। एसडीएम खांडे ने
एसडीएम बीआर खांडे। • नईदुनिया
रकम को सुरक्षा गार्ड (नगर सैनिक) व एसडीएम के सुरक्षा गार्ड कविनाथ सिंह को देने को कहा। जैसे ही रकम कविनाथ के हाथों में आई एसीबी की टीम उसे पकड़ लिया।
पावर
आफ
अटार्नी भी
लिखवा ली थी एसडीएम ने : एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपित एसडीएम ने प्रार्थी की ओर से ग्राम जजगा स्थित 50 डिसमिल जमीन को भी बेचने के लिए अपने महिला परिचितों के नाम से पावर आफ अटार्नी बनवा ली थी।

