*शिकायत के एक महीने बाद तालाब की सफाई – अमितेष*
आपको ज्ञात हो कि काली माता वार्ड मे कुष्ट बस्ति तालाब को लेकर वहा के पार्षद अमितेष भारद्वाज लगातार तलाब सफाई को लेकर आवाज उठाते आ रहै थे जिसको लेकर उनके द्वारा तालाब के पास भूखे प्यासै बैठकर अनशन भी किया गया था नगर निगम के आश्वासन के बाद उन्होंने वहा से उठने का फैसला लिया था पर नगर निगम के द्वारा 1 महीने बाद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पार्षद अमितेष भारद्वाज ने नगर निगम के आयुक्त अविनाश मिश्रा और महापौर एजाज ढेबर को भी तलाब की स्थिति देखने बुलाया था ताकी वास्तविक स्थिति देख सके और साथी क्या अच्छी व्यवस्था हो सके और वहा और क्या सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा सकता है ताकी तलाब सुरक्षित रहे वहा के रहवासियों को इसका लाभ मिल सके वर्तमान मे तालाब की स्थिति बहुत खराब है मात्र तीन दिन हुये हैं तालाब का पानी सफाई करते यदी बरसात हो गई तो इस सफाई का कोई औचित्य नहीं रह जायेगा जस की तस स्थिति बनी रह जायेगी ये कार्य 1 महिना पूर्व ही हो जाना चाहिए था। अब देखना यह है कि निगम कितनी मुस्तैदी से यह कार्य कर्ता है।

