जेसीआई इंडिया के नेशनल प्रोग्राम जैस्मिन का शानदार समापन

जेसीआई इंडिया के नेशनल प्रोग्राम जैस्मिन का शानदार समापन


रायपुर जेसीआई इंडिया के तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आज सालासर में समापन हुआ । इस ट्रेनिंग में नार्थ इंडिया से 91 बच्चों ने ओवर ऑल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण लेकर अपनी बेहतरीन भागीदारी दिखाई । आज इस कार्यक्रम का समापन बहुत ही शानदार तरीक़े से किया गया । ये जेसीआई इंडिया का नेशनल इवेंट होने के साथ साथ बच्चों के लिए एक बहुत ही शानदार ट्रेनिंग प्रोग्राम भी रहा जिसे विगत कई सालो से किया जा रहा है इस साल यह इवेंट रायपुर वामा कैपिटल को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।जैस्मिन के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राजेश सराफ जी और जोन मंडल अध्यक्ष अमन शुक्ला जी को आमंत्रित किया गया । समापन में उनके द्वारा बच्चों को बहुत ही मोटिवेशनल स्पीच के साथ प्रेरणा दी गई कि इस तरीके के ट्रेनिंग में वे हमेशा अपनी भागीदारी दिखाएं। जैस्मिन न केवल ट्रेनिंग प्रोग्राम है अपितु फन मस्ती के साथ जीवन जीने का एक उदाहरण है। अलग-अलग एक्टिविटीज के साथ इन दिनों में अलग-अलग।सेशन डिजाइन किए गए जिसमें बच्चों को सुबह से रात तक अलग-अलग टास्क देकर उनके आत्म बल को बढ़ाया गया।समापन में तीन दिन की एक्टिविटीज के आधार पर पुरस्कार वितरण किया गया।इस ट्रेनिंग में तीनों दिन ऐक्टिव रहकर रायपुर से 12वी की सुहानी अग्रवाल ने मिस जैस्मिन और नागपुर से 10वी के कृष्णा गौतम भट्ट ने मास्टर जैस्मिन का ख़िताब अपने नाम किया । निलय और निहाल फर्स्ट रनरअप, आरव और माही सेकंड रनरअप बनकर 91 बच्चों में से बाज़ी मारी । साउथ से आयी चेयरमैन मैम ने समापन में अब तक का बेस्ट जैस्मिन 2024 रहा बोलकर वामा की पूरी टीम को बधाईया दी । जोन अध्यक्ष ने भी कहा कि उनके कार्यकाल में इतना शानदार इवेंट वामा के होस्ट करने पे उन्हें गर्व हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *