*भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं किया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल*

*भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी बर्दास्त नहीं किया जाएगा: बृजमोहन अग्रवाल*



रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों को मुफ्त में किताबें उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा किताबों की छपाई का काम किया जाता है। पहले इस काम में कागज की खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। इस भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रदेश के नए शिक्षा मंत्री और भाजपा वरिष्ट नेता बृजमोहन अग्रवाल ने नये दिशा-निर्देश जारी किए। इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई खरीदी में 2 करोड़ रुपये की बचत हुई है। पाठ्य पुस्तक निगम में अब तक हर वर्ष कागज की खरीदी के लिए टेंडर निकाला जाता था और फिर न्यूनतम दरों के आधार पर खरीदी की जाती थी। इस प्रक्रिया में, बाजार से इस बात का पता नहीं लगाया जाता था कि वास्तव में खुले बाजार में संबंधित कागज की कीमत कितनी है।

फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *