मांढर की देसी व अंग्रेजी शराब दुकान के विरुद्ध किया प्रदर्शन
धरसींवा :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में मांढर स्थित देसी अंग्रेजी शराब दुकान को बंद करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रर्दशन किया। बता दें कि रेलवे क्रासिंग के पास स्थित शराब दुकान को बंद करने की मांग वर्षों से उठती रही है, लेकिन
आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इस शराब दुकान के कारण बहुत से आपराधिक घटनाओं को असामाजिक तत्वों के द्वारा अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस एवं महिलाओं के बीच झूमाझपटी भी हुई। इस दौरान चंद्रकांति वर्मा, एलजीएस मिश्रा, सरोज चंद्रवंशी आदि काफी संख्या में मौजूद रहे।
फ़ाइल फोटो संलग्न

