आम आदमी पार्टी विधानसभा आरंग ने ग्राम गोढ़ी में बदलाव यात्रा निकाली। आरंग – विधान सभा आरंग में आम आदमी पार्टी का बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के नेता श्री परमानंद जांगड़े के नेतृत्व में ग्राम गोढ़ी में निकाली गयी। जिसमें सैकड़ो आम जनता ने आम आदमी पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करने की दृण निश्चय करते हुए संकल्प लिया। ग्राम गोढ़ी सिवनी बकतरा कुटेसर जुगेशर आदि गावो के गणमान्य नागरिकों से भेट मुलाक़ात कर आम आदमी पार्टी के कार्यों एवं योजनाओ को अवगत कराते हुए। एक मौक़ा केजरीवाल को लेकर आहवान किया। विगत दिनों पूर्व बदलाव यात्रा की शुरुआत आरंग में प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक पंजाब सरकार श्री हरदीप मुंडा जी ने यात्रा का शुभारंभ किया है। जो विधानसभा आरंग के प्रत्येक गावं गली मुहल्ले में जाकर आम आदमी पार्टी के विचार धारा एवं दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार के कार्यों को जन जन तक ले जाकर छत्तीसगढ़ में भी स्वच्छ ईमानदार जनता की अपनी सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिये आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। जनता से एक मौक़ा केजरीवाल को देने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आम जन मानस से अपील कर रहे है। आज के बदलाव यात्रा में श्री परमानंद जांगड़े श्री डागेश्वर भारती पवन साहू देवेंद्र बंजारे जितेन्द्र टंडन टीकम रात्रे नरेंद्र टंडन संजय टंडन आदि कार्यकर्ता ने सहभागिता प्रदान किया।
आरंग:-आम आदमी पार्टी विधानसभा आरंग ने ग्राम गोढ़ी में बदलाव यात्रा निकाली

