रायपुर मोवा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कार्य पर स्टे ऑर्डर नोटिस जारी किसकी मोन सहमति व मिलीभगत से तैयार हुआ कॉम्प्लेक्स

रायपुर मोवा में शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कार्य पर स्टे ऑर्डर नोटिस जारी किसकी मोन सहमति व मिलीभगत से तैयार हुआ कॉम्प्लेक्स



रायपुर। राजधानी रायपुर में मोवा स्थित जगन्नाथ ट्रेडर्स के बाजू में संदीप सोनी नामक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था जिस पर कोर्ट द्वारा स्टे ऑर्डर का नोटिस जारी किया गया है। कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य शासकीय भूमि पर चल रहा था जो कि शासन और निगम के बिना किसी प्रकार अनुज्ञा लिए भूमि पर कब्जा कर अवैध कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
रायपुर से बलौदाबाजार मुख्य मार्ग के मेन रोड पर चल रहा था अवैध निर्माण कार्य: जोन कमिश्नर राकेश शर्मा तथा निगम इंजीनियर अंजली बारले मीडिया कर्मियों से झूठ बोलते रहे तथा बरगलाने की कोशिश लगातार कि गई:शासकीय भूमि पर व्यवसायिक परिसर बनाने का अवैध कार्य को लेकर पूर्व जोन 03 के कमिश्नर राकेश शर्मा से कई बार शिकायत कि गई लेकिन उसके बाद भी यह अवैध निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर चलता रहा । जबकि निगम इंजीनियर अंजली बारले और जोन कमिश्नर राकेश शर्मा कई बार उस अवैध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन उसके बाद भी यह अवैध निर्माण कार्य जारी रहा और निगम अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को झूठ बोलने और बरगलाने की लगातार कोशिश करते रहे।जोन 03 कमिश्नर तथा इंजीनियर अंजली बारले ने मीडिया कर्मियों को ये तक कहा कि अवैध निर्माण कार्य रोक दिया गया है और हमने वहां से सामान भी जप्ती की है।इस अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण में रोड परिसर पर टंकी भी बनाई गई है तथा अंडरग्राउंड पार्किंग भी बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *