*तूफानी जनसंपर्क से रायपुर ग्रामीण में बन रहा है आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल*

*तूफानी जनसंपर्क से रायपुर ग्रामीण में बन रहा है आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल*

*23 जून को प्रातः काठाड़ीह में हुआ सघन जनसंपर्क*
23 जून शुक्रवार को प्रातः 8.00 बजे सेजबहार ब्लॉक के काठडीह ग्राम मैं सघन जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क अभियान में वहां के निवासियों को दिल्ली और पंजाब में चल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया । सभी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का आश्वासन दिया । निवासियों ने वहां पर व्याप्त समस्याओं से भी अवगत कराया जिसमें पानी की समस्या बिजली की समस्या सफाई एवं इंदिरा आवास एवं अटल आवास योजना के तहत गरीब लोगों को पक्के मकान नहीं मिल पाना मुख्य था हमारी टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उ की हर समस्या का शीघ्र निराकरण होगा। वहां के निवासियों को 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से पंजाब से पधारे श्री भारत भूषण शर्मा सचिव जिला गुरदासपुर एवं अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी गुरदासपुर , श्री सुभाष चौधरी एवं जगजीत सिंह गुरदासपुर, रायपुर जिला उपाध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण प्रभारी तरुण बैद , ब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार आदित्य मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मोवा के एस नायडू पन्ना डहरिया शामिल थे।आदित्य मिश्रब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *