साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा चौक का राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा के रामनगर में हुआ भव्य अनावरण




साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा चौक का राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा के रामनगर में हुआ भव्य अनावरण
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय,छ.ग. प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू व समाज के वरिष्ठजन की उपस्थिति में हुआ माता के चौक का अनावरण




23 जून 2023,शुक्रवार/ रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में आज साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा के भव्य चौक का अनावरण किया गया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के रामनगर में छ.ग. शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के आतिथ्य तथा क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय के अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू के विशिष्ट आतिथ्य में भक्त माता कर्मा के भव्य चौक का विधि विधान के साथ अनावरण किया गया। आज के इस अनावरण के कार्यक्रम में सुबह से ही रामनगर में भक्त माता कर्मा के भव्य शोभायात्रा,प्राण-प्रतिष्ठा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात तक चलता रहा। रायपुर पश्चिम विधानसभा के साहू समाज के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की उपस्थिति में हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह चरम पर रहा। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि माता कर्मा के चौक में एक छोटे कॉरिडोर के साथ विशेष विद्युत साज-सज्जा के साथ मनमोहक चौक का निर्माण कराया गया हैं जो कि आस-पास के क्षेत्र में एक विशेष पहचान के लिए जाना जाएगा। आज के इस माता कर्मा के चौक के अनावरण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी,रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू,तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू,पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू,दुग्ध संघ के अध्यक्ष विपिन साहू जी,पर्यटन मंडल की उपाध्यक्षा चित्ररेखा साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन साहू, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव राम साहू,हनुमंत साहू,क्षेत्रीय पार्षद मनीराम साहू,भोला राम साहू,गेंद राम साहू,खेमलाल साहू,कमलनारायण साहू,देवकुमार साहू,सूरज साहू,गोलू साहू,भागवत साहू,मेघराज साहू,शशिकांत साहू,सुमितराज साहू,प्रफुल्ल साहू,विनय साहू, छोटु साहू,दिलीप साहू व क्षेत्र के सामाजिक जन उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *