*ऐतिहासिक नगरी बारसूर के पुरातत्व स्थलों में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल की रिपोर्ट

*ऐतिहासिक नगरी बारसूर के पुरातत्व स्थलों में चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण**बूढ़ा सागर तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण, नागफनी मंदिर परिसर में बन रहा है बाउंड्री वाल एवं शेड* दंतेवाड़ा, 15 जून 2023। प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी बारसूर के पुरातत्व स्थलों, मंदिरों की ऐतिहासिकता को बरकरार रखते हुए उसे नए स्वरूप दिए जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में बारसूर के पुरातन बूढ़ा सागर तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत गहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 72 एकड़ में फैले इस विशाल सरोवर के किनारों पर समय के साथ घनी झाड़ियों और जलकुंभियों के फैलाव के चलते इसका दायरा सिमटने लगा था। प्रशासन द्वारा संज्ञान लिए जाने पर अब इसके सौंदर्यीकरण का कार्य के अंतर्गत तालाब के गहरीकरण का कार्य जोरों पर है। पर्यटन को आकर्षित करने के लिए इस तालाब के किनारों पर घाट निर्माण, रिटनिंगवाल, पार्किंग स्थल, पौधा रोपण कार्य भी किये जाऐंगे। इसके अलावा बारसूर रोड में एक भव्य प्रवेश एवं स्वागत द्वार भी निर्माण किया जा रहा है जो यहां आने वाले पर्यटकों को इस नगरी की ऐतिहासिकता का परिचय देगा। इस कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार द्वारा प्रवेश द्वार निर्माण स्थल, तालाब में चल रहें निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में स्थानीय कला एवं संस्कृति के अनुरूप प्रतीकों का समावेश अवश्य किए जाए ताकि इसके प्राचीन समृद्ध विरासत से लोग परिचित हो सकें, साथ ही निर्माण स्थलों के रंग रोगन में भी ऐतिहासिकता का पूट अवश्य होना चाहिए। इसके साथ ही प्राचीन नागफनी मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य यथा बाउंड्री वाल तथा शेड निर्माण कार्य एवं हाउरनार से टेकनार रोड निर्माण कार्य का भी जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी गीदम, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *